टॉप बाक्स// उच्चके ने उड़ाये तीन लाख रुपये// एसबीआई की मुख्य शाखा से हरणाकुंडी केवटपाड़ा के सुरेश सिंह ने निकाले थे रुपये// थैले में पैसे रखकर लौट रहे थे/बैंक से ही लगा हुआ था उच्चका/
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2014 10:03 PM
संवाददाता, दुमकाएक बार फिर शहरी क्षेत्र में उच्चके ने झांसा देकर तीन लाख रुपये उड़ा लिया है. हरणाकुंडी-केवटपाड़ा के रहने वाले सुरेश सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से सोमवार की दोपहर को तीन लाख रुपये की निकासी की थी. इस राशि की निकासी करने के बाद उन्होंने रुपये के बंडल को अपने […]
संवाददाता, दुमकाएक बार फिर शहरी क्षेत्र में उच्चके ने झांसा देकर तीन लाख रुपये उड़ा लिया है. हरणाकुंडी-केवटपाड़ा के रहने वाले सुरेश सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से सोमवार की दोपहर को तीन लाख रुपये की निकासी की थी. इस राशि की निकासी करने के बाद उन्होंने रुपये के बंडल को अपने साथ लाये हुए कपड़े के थैले में रखा था और बैंक से वापस निकल गये थे. इसी दौरान बैंक के ठीक सामने महाराजा स्वीट्स के पास एक आदमी घुघनी-मुढ़ी खा रहा था. उसका घुघुनी-मुढ़ी सुरेश के कपड़े में गिर गया. सुरेश बगल में महाराजा स्वीट्स के बेसिन में जैसे ही कपड़े में लगे दाग को धोने लगे, बेसिन के बगल में रखे गये नोटों से भरे थैले को वह उच्चका ले भागा. श्री सिंह ने दुमका नगर थाना में की गयी शिकायत में बताया है कि घुघनी-मुढ़ी खाने वाला वह व्यक्ति उस वक्त बैंक के अंदर भी था, जब वे रुपये की निकासी कर रहे थे. बहरहाल पुलिस बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी के फुटेज के जरिये उक्त उच्चके की पहचान करने के प्रयास में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










