छात्राओं को किया सम्मानित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2014 11:02 PM
काठीकुंड : दुमका गांधी मैदान और पुलिस लाइन में संपन्न हुई प्रतियोगिताओं में काठीकुंड की कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय का मान बढ़ाते हुए कई वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. रविवार को इन छात्राओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया. गांधी मैदान में आयोजित 800 मी व 400 मी की […]
काठीकुंड : दुमका गांधी मैदान और पुलिस लाइन में संपन्न हुई प्रतियोगिताओं में काठीकुंड की कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय का मान बढ़ाते हुए कई वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. रविवार को इन छात्राओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया. गांधी मैदान में आयोजित 800 मी व 400 मी की दौड़ में क्रमश: सोनाली टुडू व सिलवंती किस्कू, 100 मी की दौड़ में अनिता मरांडी, छात्रा सिलवंती किस्कू ने 100 व 200 मीटर की दौड़ तथा 400 मीटर की दौड़ में अनिता मरांडी मोहलिन व 800 मीटर की दौड़ में रानी हांसदा ने अच्छा प्रदर्शन किया था. वहीं गोला फेंक में संगीता टुडू प्रथम, स्नेहलता बेसरा और सुनीता सोरेन तृत्तीय,जेवलीन थ्रो में पुतुल मरांडी तीसरे स्थान पर और लांग जंप में उषा मुर्मू ने पहला स्थान लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










