सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2014 10:02 PM
दुमका : कोर्ट दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर बेहराबांध रामपुर के बीच स्थित पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक साइकिल सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चिरूडीह के मसन सोरेन के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मसन सोरेन चुकापानी में घरजमाई के […]
दुमका : कोर्ट दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर बेहराबांध रामपुर के बीच स्थित पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक साइकिल सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चिरूडीह के मसन सोरेन के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मसन सोरेन चुकापानी में घरजमाई के रूप में रह रहा था. घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को मुआवजा प्रदान करने की मांग करने लगे. घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने-बुझाने के लिए मशक्कत करने में जुट गई. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










