इवीएम संचालन की दी गई जानकारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

रानीश्वर. रानीश्वर के साप्ताहिक हटिया में रविवार को स्थानीय प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इवीएम मशीन प्रयोग की जानकारी दी. साथ ही 20 दिसंबर को मतदान केंद्र पर पहुंच कर अवश्य मतदान करने के लिए प्रशासन की ओर से अपील की गयी.—————- झामुमो का बूथ सम्मेलन आयोजितरानीश्वर . मसानजोड़ के […]

विज्ञापन

रानीश्वर. रानीश्वर के साप्ताहिक हटिया में रविवार को स्थानीय प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इवीएम मशीन प्रयोग की जानकारी दी. साथ ही 20 दिसंबर को मतदान केंद्र पर पहुंच कर अवश्य मतदान करने के लिए प्रशासन की ओर से अपील की गयी.—————- झामुमो का बूथ सम्मेलन आयोजितरानीश्वर . मसानजोड़ के शिशु बागान में रविवार को दुमका विधानसभा क्षेत्र के चार पंचायतों का झामुमो कार्यकर्ताओं का बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन में बसंत सोरेन, जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, विकास चंद दास आदि के अलावा कोलारकोंदा, रानीबहाल, दरबारपुर, पारसिमला पंचायत के कार्यकर्ता उपस्थित थे.—————- ———————डॉ लुइस ने गांवों का किया दौरामसलिया. दुमका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ लुइस मरांडी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मसलिया प्रखंड के आधा दर्जन गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. डॉ मरांडी ने प्रखंड के जामबाद, तसरिया, महाताोडीह, ठारी, बेलगंजिया, नतुन तसरिया, पहरूडीह आदि गांवों का दौरा किया. डॉ मरांडी के साथ जिलाध्यक्ष दिनेश दत्ता, गौरीशंकर यादव, गिरधारी झा,राजेंद्र प्रसाद सिंह, रविशंकर झा, मितेन दास, सुभाष दास, लालटु नंदी आदि शामिल थे.———————-

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola