भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी : वसंत सोरेन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2014 8:02 PM

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाझारखंड छात्र मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष वसंत सोरेन ने अपने भाई और पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हेमंत सोरेन के पक्ष में दुमका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लखीकुंडी के गोस्वामीपाड़ा में जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार द्वारा कराये गये कार्यों व उपलब्धियों की चर्चा करते हुए क्षेत्र के साथ-साथ संपूर्ण झारखंड के विकास […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाझारखंड छात्र मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष वसंत सोरेन ने अपने भाई और पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हेमंत सोरेन के पक्ष में दुमका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लखीकुंडी के गोस्वामीपाड़ा में जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार द्वारा कराये गये कार्यों व उपलब्धियों की चर्चा करते हुए क्षेत्र के साथ-साथ संपूर्ण झारखंड के विकास के लिए एक बार फिर उन्हें चुनने का आह्वान किया. भारतीय जनता पार्टी को उन्होंने पूंजीपतियों की पार्टी बताते हुए कहा कि उनकी नजर झारखंड के खनिज-संपदा पर है. उन्होंने कहा कि राज्य में बचे हुए काम तभी पूरा हो पायेंगे, जब झामुमो पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में होगी. मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, मुखिया शिवजतन टुडू, फुलेश्वर गोस्वामी, शंकर गोस्वामी आदि मौजूद थे.———————-फोटो07-डीएमके-01संबोधित करते झारखंड छात्र मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष वसंत सोरेन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola