एसएस विद्या विहार में भाषण प्रतियोगिता आयोजित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2014 11:03 PM
प्रतिनिधि, दुमकाएसएस विद्या बिहार प्रशाल में शनिवार को वर्ग सप्तम से दशम के छात्र-छात्राओं के बीच ‘मतदान आवश्यक क्यों’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें लगभग 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिये. छात्रों ने अपने संभाषण में कहा कि भारत जैसे बृहद लोकतांत्रिक देश में मतदान करना जरूरी है, क्योंकि योग्य सरकार […]
प्रतिनिधि, दुमकाएसएस विद्या बिहार प्रशाल में शनिवार को वर्ग सप्तम से दशम के छात्र-छात्राओं के बीच ‘मतदान आवश्यक क्यों’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें लगभग 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिये. छात्रों ने अपने संभाषण में कहा कि भारत जैसे बृहद लोकतांत्रिक देश में मतदान करना जरूरी है, क्योंकि योग्य सरकार ही देश अथवा प्रांत को विकास के पथ पर अग्रसर करती है. देश के भाग्य विधाता ऐसे ही चुने गये योग्य प्रतिनिधि होते हैं. भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अष्टम बी वर्ग के मो नदीम अंसारी, द्वितीय अंजली कुमारी एवं तृतीय वर्ग सप्तम ए के मधुप्रिया रही, जिनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली के सदस्यों की भूमिका में शिक्षक सुबोध कुमार, पंकज एवं अभिषेक कुमार मिश्रा थे. कार्यक्रम के संचालन में उप प्राचार्य चंद्रशेखर मल्लिक व सचिव निशांत विक्रम ने किया. मौके पर शिप्रा, संदीप, प्रिया, आदर्श, मेहरून निशा, राणा रत्न सागर, सचीन, देवराज, शुभांक, प्रणव, आकाश, कुंतल,भानु आदि मौजूद थे…………………………..फोटो 6 डीएमके 12/13भाषण प्रतियोगिता में सफल हुए छात्रों को पुरस्कार देते विद्यालय के पदाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










