लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर पारा शिक्षकों ने की बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2014 10:03 PM
दुमका. पारा शिक्षक की बैठक जामा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मतदाता जागरूकता अभियान का प्रचार-प्रसार व शत-प्रतिशत मतदान एवं लंबित मानदेय पर विचार किया गया है. श्री यादव ने बताया कि पारा शिक्षक के लंबित मार्च व नवंबर का वेतन यथाशीघ्र निर्गत करने के लिए पारा […]
दुमका. पारा शिक्षक की बैठक जामा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मतदाता जागरूकता अभियान का प्रचार-प्रसार व शत-प्रतिशत मतदान एवं लंबित मानदेय पर विचार किया गया है. श्री यादव ने बताया कि पारा शिक्षक के लंबित मार्च व नवंबर का वेतन यथाशीघ्र निर्गत करने के लिए पारा शिक्षक का एक प्रतिनिधिमंडल प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से मिल कर अपनी समस्याओं को सामने रखा. श्री यादव ने कहा कि 8 दिसंबर को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला को सफल बनाने का भी संकल्प लिया गया. अंत में कोलेविरा में पारा शिक्षक मनोज कुमार की नृशंस हत्या पर दुख जताया गया तथा निंदा की गयी. शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया. मौके पर पंकज कुमार, रामजीवन खिरहर, राजीव पंजियारा, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश, दानिश, गोविंद बेसरा, सोक ोल हांसदा, सनातन टुडू, शंभु मांझी, सुचंद लाल मिर्धा, दीपंकर राउत आदि उपस्थित थे…………………………….6 डीएमके 55जामा में बैठक करते पारा शिक्षक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










