ePaper

15 को दुमका व पतना में मोदी की चुनावी सभा

Updated at : 06 Dec 2014 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
15 को दुमका व पतना में मोदी की चुनावी सभा

दुमका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 दिसंबर को संताल परगना में दो चुनावी सभाएं का कार्यक्रम तय हो गया है. पहले दुमका के एयरपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. यह जनसभा दुमका में 10 बजे से होगी. दुमका के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबगंज जिले के पतना में भी […]

विज्ञापन
दुमका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 दिसंबर को संताल परगना में दो चुनावी सभाएं का कार्यक्रम तय हो गया है. पहले दुमका के एयरपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. यह जनसभा दुमका में 10 बजे से होगी. दुमका के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबगंज जिले के पतना में भी 11.30 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.
भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के तैयारियां शुरू कर दी गयी है. दावा किया कि रैली अपने आप में ऐतिहासिक होगी. श्री रावत ने बताया कि 16 दिसंबर को सिने तारिका सह पार्टी की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी का भी कार्यक्रम तय हो चुका है. स्थल तय नहीं है.
विपक्षियों में है बौखलाहट : श्री रावत ने कहा कि पहले व दूसरे चरण के मतदान में जनता के उत्साह के बाद विपक्षियों में बौखलाहट आ गयी है. कांग्रेस के बड़े नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इसलिए सार्वजनिक रूप से नक्सलियों से सहयोग मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन भी जिस तरीके की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उससे उनकी उदासी झलकती है. खिसियाहट साफ दिखती है.
संताल पर 13 प्लस की हमें उम्मीद: रावत
भाजपा प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अंतिम चरण में मोदी लहर सुनामी में तब्दील हो जायेगी. दावा किया कि संताल परगना में भाजपा 13 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी और पूरे राज्य में 55-60 सीटें भाजपा के खाते में जायेगी. डबल डिजिट में झामुमो के जाने की उम्मीद है, अन्य दल तो सिंगल डिजिट में ही रह जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola