27 किमी तक बनेगी मानव श्रृंखला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2014 8:57 AM
विज्ञापन
दुमका : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आठ दिसंबर को प्रात: 9:30 बजे से एक लंबी मानव श्रृंखला आंबेडकर चौक (डीसी चौक) दुमका से जरमुंडी चौक तक बनायी जायेगी, जिसकी लंबाई 27 किलोमीटर होगी. मानव श्रृंखला हेतु प्रत्येक किलोमीटर पर एक स्थल चिह्न्ति किया गया है. हर एक किलोमीटर पर पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किये जायेंगे. […]
विज्ञापन
दुमका : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आठ दिसंबर को प्रात: 9:30 बजे से एक लंबी मानव श्रृंखला आंबेडकर चौक (डीसी चौक) दुमका से जरमुंडी चौक तक बनायी जायेगी, जिसकी लंबाई 27 किलोमीटर होगी. मानव श्रृंखला हेतु प्रत्येक किलोमीटर पर एक स्थल चिह्न्ति किया गया है. हर एक किलोमीटर पर पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किये जायेंगे.
विभिन्न विद्यालयों-महाविद्यालयों के छात्र-छात्रएं, प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक, कृषक मित्र, आंगनबाड़ी सेविकाएं-सहायिकाएं, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, जन वितरण प्रणाली के डीलर, मनरेगा से जुड़े कर्मी, चौकीदार, खेलकूद संघ, पंचायतीराज संस्था एवं विभिन्न गैर सरकारी संस्थानों के सदस्य भाग लेंगे. आम नागरिक संबंधित नजदीकी चिह्न्ति स्थलों के पास मानव श्रृंखला से जुड़ कर भागीदारी निभा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










