चुनाव// झामुमो में शामिल हुई कई महिलायें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2014 12:02 AM

विज्ञापन

दलाही: मसलिया के धोबोना मैदान में शुक्रवार को झामुमो महिला मोरचा की प्रखंड अध्यक्ष सोनी कपूर मुर्मू द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह के साथ एक बैठक की गयी. बैठक में उन्होंने हेमंत सरकार की उपलब्धियों के बारे में चरचा की तथा पार्टी को मजबूत जनाधार प्रदान करने के लिए साथ देने की अपील की. दर्जनों […]

विज्ञापन

दलाही: मसलिया के धोबोना मैदान में शुक्रवार को झामुमो महिला मोरचा की प्रखंड अध्यक्ष सोनी कपूर मुर्मू द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह के साथ एक बैठक की गयी. बैठक में उन्होंने हेमंत सरकार की उपलब्धियों के बारे में चरचा की तथा पार्टी को मजबूत जनाधार प्रदान करने के लिए साथ देने की अपील की. दर्जनों महिलाओं ने झामुमो का दामन थामा़ मौके पर पाकु मरांडी, शांतिमुनी किस्कू, सावित्री हेंब्रम, रीना टुडू, लीलमुनी हांसदा आदि उपस्थित थी़……………………………. .छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैलीदलाही: विकास विद्यालय दलाही के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली. इसका नेतृत्व प्राचार्य संदीप कुमार ने किया़ रैली विद्यालय प्रांगण से दलाही बाजार होते हुए पूरे इलाके का भ्रमण किया़ 20 दिसंबर को सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गयी. इस मौके पर जयप्रकाश महतो, पियुष यादव, मलय कुमार यादव, मनोज मंडल, सरिता यादव, गुरूचरण मंडल, नमिता मरांडी, बापन मंडल आदि लोग उपस्थित थे़…………………………………फोटो /02 रैली में शामिल बच्चे व शिक्षक……………………………………….ग्राम प्रधान का निधनदलाही: मसलिया अंचल के गोलबंधा के ग्राम प्रधान नुसीलाल हांसदा का आकस्मिक निधन हो गया. वह 48 साल के थे. उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है. वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं.———————–

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola