सामाजिक वानिकी के पौधशाला से लाखों का सागवान का पेड़ कटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2014 12:02 AM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, काठीकुंडप्रखंड के शिवतल्ला स्थित सामाजिक वानिकी के स्थायी पौधशाला से लाखों के मूल्य की सागवान के पेड़ को काट लकड़ी माफिया ले गए. इन दिनों लगातार पेड़ों के कटने का सिलसिला बदस्तूर जारी है, जिस पर रोक लगाने में वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है. इस परिसर में दो लोगों को अस्थायी तौर […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, काठीकुंडप्रखंड के शिवतल्ला स्थित सामाजिक वानिकी के स्थायी पौधशाला से लाखों के मूल्य की सागवान के पेड़ को काट लकड़ी माफिया ले गए. इन दिनों लगातार पेड़ों के कटने का सिलसिला बदस्तूर जारी है, जिस पर रोक लगाने में वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है. इस परिसर में दो लोगों को अस्थायी तौर पर नाइट गार्ड के रूप में रखा भी गया है. एक सरकारी गार्ड अशोक कुमार भी है, जो विभागीय कार्य में रोज जिला मुख्यालय आना जाना करते हैं. लगभग तीन दिन पहले ही लकड़ी माफिया ने इस पेड़ को काटा था. पर अब तक न तो जब्ती की कार्रवाई की गयी है और न ही किसी प्रकार का संज्ञान सामाजिक वानिकी के अधिकारियों ने ली. सामाजिक वानिकी विभाग के फॉरेस्टर राजेश चंद्र घोष ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जायेगी. दोषियों को चिह्नित कर केस दर्ज किया जायेगा………………..5 डीएमके काठीकुंडसामाजिक वानिकी के स्थायी पौधशाला परिसर में कटा सागवान का पेड

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola