राष्ट्रीय लोक अदालत आज, निबटेंगे कई मामले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2014 11:02 PM
दुमका कोर्ट . देश के सभी न्यायालयों में एक दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत शनिवार को व्यवहार न्यायालय दुमका में लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसका उद्घाटन संताल परगना के कमिश्नर एहतेशामुल हक द्वारा किया जायेगा. इस आशय की जानकारी प्राधिकार के सचिव राधाकृष्ण ने दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के […]
दुमका कोर्ट . देश के सभी न्यायालयों में एक दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत शनिवार को व्यवहार न्यायालय दुमका में लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसका उद्घाटन संताल परगना के कमिश्नर एहतेशामुल हक द्वारा किया जायेगा. इस आशय की जानकारी प्राधिकार के सचिव राधाकृष्ण ने दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत 25 से 30 हजार वादों का निष्पादन किये जाने की संभावना है. उन्होंने आगे बताया कि लोक अदालत के माध्यम से बैंक ऋण, बीएसएनएल, खनन विभाग, सिविल आदि मामलों का निष्पादन किया जायेगा. प्राधिकार के प्रभारी अध्यक्ष आशुतोष दुबे ने अधिवक्ताओं से लोक अदालत में सहयोग करने एवं वादकारियों तथा आम जनों को राष्ट्रीय लोक अदालत का पूरा-पूरा लाभ उठाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










