वसंत सिंह पहाडि़या लोजपा में शामिल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2014 11:03 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाआजसू पार्टी के शिकारीपाड़ा विधानसभा प्रभारी वसंत सिंह पहाडि़या ने लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. यह सीट भाजपा-आजसू-लोजपा गंठबंधन में लोक जन शक्ति पार्टी के खाते में गयी है. रविवार को लोजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक रेलवे स्टेशन के समक्ष आरएस होटल में जिला अध्यक्ष गिरधारी झा की अध्यक्षता में हुई. […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाआजसू पार्टी के शिकारीपाड़ा विधानसभा प्रभारी वसंत सिंह पहाडि़या ने लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. यह सीट भाजपा-आजसू-लोजपा गंठबंधन में लोक जन शक्ति पार्टी के खाते में गयी है. रविवार को लोजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक रेलवे स्टेशन के समक्ष आरएस होटल में जिला अध्यक्ष गिरधारी झा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें श्री पहाडि़या ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी में योगदान किया. बैठक में शिकारीपाड़ा विधानसभा चुनाव की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया. वसंत सिंह पहाडि़या व अन्य आजसू कार्यकर्ताओं के अलावा जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष मिथिलेश वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष संदीप सिंह, प्रखंड अध्यक्ष नारायण सिंह, विजय कुमार भगत, प्रदीप कुमार साह, अमर मंडल, मो अख्तर हुसैन, राजेंद्र कुमार, अनुपम मंडल, संजय भगत, गोपाल राय, राजेश देहरी, मो असारूद्दीन, सफीक अंसारी, रामरूप मंडल आदि ने भी लोजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली. मौके पर लोजपा के हेमंत श्रीवास्तव, सुमन सिंह, राजीव गुप्ता, तापस मंडल, अशोक गुप्ता आदि उपस्थित थे………………………………फोटो 9 डीएमके: लोजपा आजसू छोड़ लोजपा की सदस्यता ग्रहण करते कार्यकर्ता

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola