दुकान में चोरी करती दो सगी बहनें धरायी,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ी गयी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2014 1:31 AM
दुमका:दुमका नगर थाना क्षेत्र में शहर के मेन रोड पर अवस्थित रेडिमेड गारमेंट्स का प्रतिष्ठान मेसर्स कोमल फैशन में शुक्रवार की शाम चोरी के आरोप में दो महिला को पुलिस ने धर दबोचा. जानकारी के मुताबिक चोरी की घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिला […]
दुमका:दुमका नगर थाना क्षेत्र में शहर के मेन रोड पर अवस्थित रेडिमेड गारमेंट्स का प्रतिष्ठान मेसर्स कोमल फैशन में शुक्रवार की शाम चोरी के आरोप में दो महिला को पुलिस ने धर दबोचा. जानकारी के मुताबिक चोरी की घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिला को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाना ले गयी. पूछताछ में दोनों ने खुद को सगी बहने बताया. दोनों खुद को गिरिडीह जिला के गांवा थाना क्षेत्र की रहने वाली तथा अपना नाम शांति देवी और मालती देवी बता रही है. फुटेज के आधार पर उक्त दोनों महिला का अन्य महिला से सांठगांठ कर चोरी की वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिली है. अन्य महिला चोरी के सामान लेकर भागने में कामयाब रही. पुलिस ने इन महिलाओं की पहचान और पते पर शक जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










