संताल हूल की नायिका को मिला सम्मान, डॉ लोइस मरांडी ने शिबू-हेमंत पर साधा निशाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2019 12:20 PM
दुमका : झारखंड के संताल परगना में संताल हूल की अमर नायिका फूलो-झानो की प्रतिमा का शनिवार को अनावरण किया गया. समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा, ‘फूलो और झानो ने संताल हूल में अहम भूमिका निभायी थी. उन्होंने अपने भाइयों सिदो, कान्हू, चांद और भैरव के […]
दुमका : झारखंड के संताल परगना में संताल हूल की अमर नायिका फूलो-झानो की प्रतिमा का शनिवार को अनावरण किया गया. समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा, ‘फूलो और झानो ने संताल हूल में अहम भूमिका निभायी थी. उन्होंने अपने भाइयों सिदो, कान्हू, चांद और भैरव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई की थी.’
इस अवसर पर डॉ मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और इसके नेता शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन ने झारखंड के नाम पर राजनीति की, लेकिन झारखंड की विभूतियों को कोई सम्मान नहीं दिया. उन्होंने शहीदों को सम्मान नहीं दिलाया.
डॉ मरांडी ने कहा शिबू सोरेन ने एक उड़ान अकादमी की स्थापना की. उसे अपने माता-पिता के नाम पर खोला. कहा कि शिबू-हेमंत ने आदिवासियों का वोट बैंक के रूप के इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का देश की आजादी में आदिवासी पुरुषों की ही नहीं, महिलाओं की भी भूमिका थी.
डॉ लोइस मरांडी ने कहा कि प्रतिमा की स्थापना से आनेवाली पीढ़ी फूलो-झानो के संघर्ष से प्रेरित होंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार व्यक्तिगत लाभ के लिए समाज को रसातल में नहीं ले जा सकते. सभी राजनीतिक दलों को यह संकल्प लेना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










