Dumka : 3 साल की बच्ची से 10 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म

दुमका कोर्ट : झारखंड की उपराजधानी दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नकटी गांव में 8 नवंबर को तीन वर्ष की एक अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले की उम्र महज 10 साल है. पीड़ित बच्ची की मां ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी […]
दुमका कोर्ट : झारखंड की उपराजधानी दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नकटी गांव में 8 नवंबर को तीन वर्ष की एक अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले की उम्र महज 10 साल है.
पीड़ित बच्ची की मां ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि करीब 12 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर गयी थी. वापस लौटी, तो देखाकि उनकीबेटी रो रही है. कारण पूछनेपरउसने बताया कि गोतिया के एक 10 वर्ष के लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया है.
मुफस्सिल थाना ने भादवि की धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज करनाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी बंकिमचंद्र चटर्जी के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे दुमका रिमांड होम भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




