विकास रोकनेवाले, संविधान को चुनौती देनेवाले को करेंगे 6 इंच छोटा

दुमका : राज्य के पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय ने बुधवार को एसएसबी के 35 वीं बटालियन के मुख्यालय में पहुंच कर जवानों में खूब जोश भरा और 2018 में झारखंड को नक्सलवादमुक्त बनाने का आह्वान किया. उन्होंने 28 जुलाई को गोपीकांदर के कछुवाकांदर में दो नक्सलियों को मार गिराने वाले जवानों को और उनके कप्तान […]
दुमका : राज्य के पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय ने बुधवार को एसएसबी के 35 वीं बटालियन के मुख्यालय में पहुंच कर जवानों में खूब जोश भरा और 2018 में झारखंड को नक्सलवादमुक्त बनाने का आह्वान किया. उन्होंने 28 जुलाई को गोपीकांदर के कछुवाकांदर में दो नक्सलियों को मार गिराने वाले जवानों को और उनके कप्तान को सम्मानित व पुरस्कृत किया. कहा कि नक्सलवाद से संताल परगना और झारखंड की रक्षा के लिए हम युद्ध करेंगे. ऐसे लोग जो विकास को रोकने वाले हैं, संविधान को चुनौती देने वाले हैं, उन्हें 6 इंच छोटा करेंगे. हम उन्हें यह संदेश देना चाहते हैं कि इससे पहले कि उन्हें हमारी गोली लगे, वे जंगल छोड़ आत्मसमर्पण कर दें. परिवार के साथ खुशहाल जीवन जीयें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




