टॉप बॉक्स…दीदी की दुकान पहल से मिला प्रतिभा अवार्ड में प्रथम स्थान

Updated:
विज्ञापन
टॉप बॉक्स…दीदी की दुकान पहल से मिला प्रतिभा अवार्ड में प्रथम स्थान

यह सम्मान ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह, उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव तथा जेएसएलपीएस की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्या मित्तल द्वारा जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत एक्का को प्रदान किया गया.

विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए दुमका जिला हुआ सम्मानित संवाददाता, दुमका झारखंड स्टेट लाइवलीहुड्स प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा दुमका जिला को “प्रतिभा अवार्ड” में प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया. यह सम्मान वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तीकरण तथा नवाचार पहल “दीदी की दुकान” के सफल संचालन के लिए प्रदान किया गया. जिले में स्वयं सहायता समूहों, प्रोड्यूसर ग्रुप एवं अन्य सामुदायिक संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, आजीविका के अवसरों का विस्तार करने तथा सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं. विशेष रूप से “दीदी की दुकान” पहल, जो उपायुक्त के मार्गदर्शन व उनकी महत्वाकांक्षी सोच का परिणाम है के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उद्यमिता के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी प्रयास किया गया है. यह सम्मान ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह, उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव तथा जेएसएलपीएस की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्या मित्तल द्वारा जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत एक्का को प्रदान किया गया. यह उपलब्धि जिले में आजीविका कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, सामुदायिक संस्थाओं के सशक्तिकरण तथा “दीदी की दुकान” मॉडल की सफलता का परिणाम है.

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola