दुमका : बीडीओ का ड्राइवर व पंचायत सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार

Updated at : 16 Jun 2018 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका : बीडीओ का ड्राइवर व पंचायत सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसीबी की टीम ने 10 हजार रुपये लेते दोनों को किया ट्रैप दुमका : एसीबी टीम ने देवघर जिले के मोहनपुर के पंचायत सचिव व बीडीओ के चालक को 10 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ धर दबोचा है. टीम दोनों आरोपियों को मुख्यालय ले आयी है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने तथा विशेष अदालत में […]

विज्ञापन

एसीबी की टीम ने 10 हजार रुपये लेते दोनों को किया ट्रैप

दुमका : एसीबी टीम ने देवघर जिले के मोहनपुर के पंचायत सचिव व बीडीओ के चालक को 10 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ धर दबोचा है. टीम दोनों आरोपियों को मुख्यालय ले आयी है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने तथा विशेष अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया जायेगा.

बीडीओ के चालक का नाम भीम शर्मा है, जबकि पंचायत सचिव शंभु दास मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया का रहनेवाला है. मिली जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव शंभु दास के खिलाफ मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नागपुर निवासी दुर्गा मुर्मू द्वारा शिकायत की गयी थी.

एसीबी द्वारा मामले का सत्यापन कर टीम गठित की गयी और शुक्रवार को जाल बिछाकर 10 हजार रुपये लेते दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. टीम का नेतृत्व डीएसपी विष्णु रजक कर रहे थे. साथ में इंस्पेक्टर दिनेश लाल, जेपी टोप्पो, डेविड मिंज आदि शामिल थे.

दुर्गा मुर्मू के अनुसार, 14 वें वित्त आयोग 2017-18 योजना द्वारा दो लाख 49 हजार रुपये में पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य मिला था. कार्य पूरा होने के बाद शेष राशि की निकासी के लिए 20 हजार रुपये की मांग की गयी थी. असमर्थता जताने पर 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था. शुक्रवार को टीम ने कार्रवाई कर 10 हजार रुपये के साथ दोनों को रंगे हाथ धर दबोचा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola