भगवान बिरसा ने अस्तित्व, अस्मिता और आकांक्षा की लड़ी थी लड़ाई

Updated at : 10 Jun 2018 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
भगवान बिरसा ने अस्तित्व, अस्मिता और आकांक्षा की लड़ी थी लड़ाई

भगवान बिरसा ने साधनहीन होते हुए भी औपनिवेशिक शासन से लिया था लोहा : वीसी दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के मिनी काॅन्फ्रेंस हॉल में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा […]

विज्ञापन

भगवान बिरसा ने साधनहीन होते हुए भी औपनिवेशिक शासन से लिया था लोहा : वीसी

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के मिनी काॅन्फ्रेंस हॉल में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा व प्रति कुलपति प्रो हनुमान प्रसाद शर्मा ने माल्यार्पण कर की. विभिन्न विभागों के अध्यक्ष व अन्य शिक्षक-कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर भगवान बिरसा को नमन किया. आयोजित संगोष्ठी में कुलपति प्रो सिन्हा ने कहा बिरसा मुंडा सिर्फ सिर्फ झारखंड के आदिवासियों के नहीं बल्कि सभी भारतीयों के नायक व प्रेरणा स्रोत रहे हैं. उन्होंने साधनहीन होते हुए भी दुनिया के सबसे शक्तिशाली साम्राज्य से लोहा लिया था. औपनिवेशिक शासन की जड़ें हिला दी थी. प्रति कुलपति प्रो शर्मा ने बिरसा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बिरसा ने राज्य की अस्मिता, अस्तित्व व आकांक्षा की लड़ाई लड़ी थी.
बिरसा आंदोलन की विस्तार से चर्चा संगोष्ठी के संयोजक डॉ संजय सिन्हा ने विषय प्रवेश करवाया. बताया कि क्यों उन्हें भगवान कहा जाता है. डीन प्रो वाइपी राय ने बिरसा आंदोलन की विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बिरसा आंदोलन के राजनीतिक पक्ष के अलावा धार्मिक व सामाजिक पक्ष पर भी जोर दिया. हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोदिनी हंसदा ने बिरसा के जल जंगल जमीन के संघर्ष पर प्रकाश डाला. डॉ संजीव कुमार ने भी उलगुलान के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला. धन्यवाद ज्ञापन कुलानुशासक डॉ बीके ठाकुर व मंच संचालन डॉ संजय सिन्हा ने किया. इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola