फाइनेंस कर्मी से 65 हजार की लूट

Updated at : 08 Jun 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मी से 65 हजार की लूट

बासुकिनाथ-हरिपुर मार्ग पर चमराबहियार के पास हुआ वारदात बाइक पर सवार दो लुटेरों ने बैग व मोबाइल छीन हुए फरार बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना के बासुकिनाथ-हरिपुर मुख्य मार्ग पर चमराबहियार गांव के समीप बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने साइजा फाइनेंस कर्मी से 65 हजार रुपये लूट लिये. राशि लूट कर बाइक पर सवार […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ-हरिपुर मार्ग पर चमराबहियार के पास हुआ वारदात

बाइक पर सवार दो लुटेरों ने बैग व मोबाइल छीन हुए फरार
बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना के बासुकिनाथ-हरिपुर मुख्य मार्ग पर चमराबहियार गांव के समीप बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने साइजा फाइनेंस कर्मी से 65 हजार रुपये लूट लिये. राशि लूट कर बाइक पर सवार दोनों बदमाश भागने में सफल रहे. जिला दुमका, ग्राम खरदाहा, थाना देवडांड़ के कुंदन कुमार व सहयोगी पवन कुमार के साथ पंचायत केे विभिन्न गांवों में घूम-घूम कर समूह के सदस्यों से पैसे की वसूली कर वापस लौट रहा था. इस दौरान चमराबहियार गांव के समीप बाइक पर सवार दो अज्ञात लुटेरों ने बाइक को ओवरटेक कर रोका व चाकू का भय दिखा कर उसके सहयोगी पवन कुमार राय के पास से रुपयों से भरे बैंग व जेब से मोबाइल को लेकर भाग गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola