पोल से टकरायी बाइक एक की मौत, दो जख्मी
Updated at : 05 Jun 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

बच्ची को टक्कर मार कर भागने के दौरान हुआ हादसा रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमड़ापहाड़ी पंचायत के ढोला मोड़ के पास बाइक सवार ने सड़क पर खेल रही सात वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी. भागने क्रम बाइक पोल से टकरा गयी. इससे बाइक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो […]
विज्ञापन
बच्ची को टक्कर मार कर भागने के दौरान हुआ हादसा
रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमड़ापहाड़ी पंचायत के ढोला मोड़ के पास बाइक सवार ने सड़क पर खेल रही सात वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी. भागने क्रम बाइक पोल से टकरा गयी. इससे बाइक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल बच्ची व घायल तीनों बाइक सवार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी. जहां बाइक सवार 25 वर्षीय मांझी मुर्मू को मृत घोषित कर दिया गया.
वहीं सिकंदर हेंब्रम, जोहन हांसदा व बच्ची का इलाज किया जा रहा है. बाइक सवार तीनों युवक पुनसिया गांव के रहनेवाले हैं. मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया.
यही हाल रहा तो जल संकट से कैसे निबटेंगे दुमकावासी
शानू दत्ता
एक तरफ जहां जल संचयन को लेकर केंद्र व राज्य सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर तालाब निर्माण करा रही है. वहीं शहर में स्थित छोटे-बड़े तालाब संरक्षण के अभाव में अपना अस्तित्व खोते जा रहे हैं. इस ओर न तो स्थानीय प्रशासन का ध्यान है और न ही इस मामले में लोग ही जागरूक हो रहे हैं. शहर स्थित तालाब व उसके आसपास स्थानीय लोगों द्वारा आये दिन कचरा फेंका जाता है. इससे तालाब का पानी प्रदूषित तो हो ही रहा है. वही धीरे-धीरे तालाब अतिक्रमित होते हुए छोटा होते जा रहे हैं. जानकारों का मानना है कि तालाबों का निर्माण ही निर्धारित क्षेत्रों में जल स्तर बनाये रखने की दृष्टि से किया गया है. पर तालाबों में कूड़ा कचरा फेंकने व उसकी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देने से धीरे-धीरे तालाबों का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा. इससे जल संकट की विकट स्थिति उत्पन्न हो सकती है. शहर के राखाबनी का विषेश्वर पोखर हो या फिर सिदो कान्हू के पास स्थित बड़ाबांध तालाब सभी जगह कचरा व गंदगी से भरा पड़ा है. विषेश्वर पोखर के पास ही कूड़ेदान रखे जाने बाद भी लोग तालाब में कचरा फेंक देते हैं. अतिक्रमण के कारण तालाब का क्षेत्रफल कम होते जा रहा है. सिदो कान्हू के पास स्थित बड़ाबांध तालाब में धार्मिक अनुष्ठान के बाद मूर्ति विसर्जन भी किया जाता है. पर साफ-सफाई नहीं होने के कारण घाट में कचरों का अंबार लग गया है. वही एलआइसी कॉलनी के पास स्थित तालाब में भी मोहल्ले का गंदा पानी प्रवेश कर पानी को पूरी तरह से दूषित कर दिया है. रसिकपुर के पास स्थित बड़ाबांध पोखर में घाट नहीं बनाये जाने के कारण बरसात के दिनों में मिट्टी तालाब में प्रवेश कर धीरे-धीरे गहराई को कम होती जा रही है. वहीं रसिकपुर का दुखुपोखर में भी तालाब का पानी दूषित हो गया है. इस तालाब में अब लोग स्नान नहीं कर सिर्फ मवेशी ही स्नान करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




