गजराज ने तीन घर किया क्षतिग्रस्त, नुकसान
Updated at : 01 Jun 2018 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

एक बाइक भी तोड़ा व 25 क्विंटल चावल चट कर गया दुमका : जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत मसानजोर पंचायत के छोटा चापुड़िया गांव में 18 हाथियों का झुंड घुस कर तीन घंटे तक उत्पात मचाया. वही तीन घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ. हाथियों का झुंड बुधवार की […]
विज्ञापन
एक बाइक भी तोड़ा व 25 क्विंटल चावल चट कर गया
दुमका : जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत मसानजोर पंचायत के छोटा चापुड़िया गांव में 18 हाथियों का झुंड घुस कर तीन घंटे तक उत्पात मचाया. वही तीन घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ. हाथियों का झुंड बुधवार की देर रात गांव में प्रवेश किया तथा कहर मचाना शुरू कर दिया. हाथियों ने ग्रामीण मड़धु मरांडी के घर को निशाना बनाते हुए घर को तोड़ दिया व घर में रखी बाइक को भी तोड़ दिया. साथी ही 25 क्विंटल धान व चावल खा डाले.
तत्पश्चात रूसिलाल मरांडी तथा श्रीजल मरांडी के घर को तोड़ कर घर पर रखे धान व चावल चट कर गये. जानकारी के अनुसार 18 हाथियों का झुंड बुधवार की देर रात करीब 12 बजे पहरूडीह गांव के रास्ते आ धमके. जब कुछ ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो शोर मचाया, जिसके कारण सभी ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकलकर मुख्य सड़क पर आ गये.
तभी हाथियों का दल गांव में तोड़-फोड़ शुरू कर दिया तथा सुबह के तीन बजे तक जमकर उत्पात मचाया. ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए ढोल, नगाड़े व आग के सहारे हाथियों के दल को गुमरों पंचायत के पहाड़पुर के पहाड़ की ओर भगाने में कामयाब रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




