60 साल के बुजुर्ग पर 25 साल की युवती से दुष्कर्म करने का आरोप आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 24 May 2018 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
60 साल के बुजुर्ग पर 25 साल की युवती से दुष्कर्म करने का आरोप आरोपित गिरफ्तार

दुमका : जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के झुरको गांव के रहने वाले एक साठ साल के बुजुर्ग पर दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र की 25 साल की युवती ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है. मुफस्सिल थाना पुलिस ने घटना के सात दिन के बाद की गयी शिकायत पर संज्ञान लेकर आरोपित प्रफुल्ल मांझी उर्फ […]

विज्ञापन

दुमका : जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के झुरको गांव के रहने वाले एक साठ साल के बुजुर्ग पर दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र की 25 साल की युवती ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है. मुफस्सिल थाना पुलिस ने घटना के सात दिन के बाद की गयी शिकायत पर संज्ञान लेकर आरोपित प्रफुल्ल मांझी उर्फ फुचा को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि प्रफुल्ल मांझी 17 मई को उसके घर में उस वक्त आया जब वह अकेली थी और उसके साथ दुष्कर्म किया. जब पीड़िता की मां आयी तब पीड़िता ने मामले की जानकारी दी. मामले में दोनों गांव के प्रधान एवं ग्रामीणों के साथ पंचायती करने की बात कही. लेकिन पंचायती में प्रफुल्ल नहीं आया, तब थक हार कर उसने प्राथमिकी दर्ज करायी.

आइओ को सशरीर कोर्ट में पेश होने का आदेश
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय ने दुमका नगर थाना के एक मामले में अनुसंधानकर्ता को न्यायालय में सशरीर उपस्थित होने का आदेश पारित किया है. दुमका नगर कांड संख्या 281/14 में न्यायालय द्वारा डायरी की मांग 28 मार्च को ही की गयी थी और लगातार छह तिथियों से इसकी मांग दुहराई जा रही थी. 23 मई को जब अनुसंधानकर्ता द्वारा न्यायालय में केस डायरी नहीं जमा किया गया, तब उसे 24 मई को सशरीर केस डायरी के साथ न्यायालय में उपस्थित होने को कहा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola