शादी का प्रलोभन दे किया यौन शोषण, युवक गिरफ्तार

Updated at : 19 May 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का प्रलोभन दे किया यौन शोषण, युवक गिरफ्तार

युवती के बयान पर मामला दर्ज मसलिया/ दलाही : मसलिया थाना में शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला एक युवती ने दर्ज कराया है. थाना क्षेत्र के गुंदलिया गांव की युवती ने गांव के ही दिनु मंडल के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. बताया कि युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग 2012 […]

विज्ञापन

युवती के बयान पर मामला दर्ज

मसलिया/ दलाही : मसलिया थाना में शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला एक युवती ने दर्ज कराया है. थाना क्षेत्र के गुंदलिया गांव की युवती ने गांव के ही दिनु मंडल के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. बताया कि युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग 2012 से था. इस दौरान लगातार यौन शोषण करता रहा. 2017 में युवती गर्भवती भी हो गयी थी. उसका युवक द्वारा गर्भपात भी कराया गया. युवक ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर लगातार यौन शौषण करता रहा.
जब शादी करने को कहते थे तो वह टाल देता था. जब युवक व उसके परिवार वालों पर युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया. इसको लेकर गांव में ही पंचायती भी हुई थी. युवक व उसके परिजन शादी को लेकर राजी नहीं थे. थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल ने बताया कि युवती के बयान पर कांड संख्या 32/2018 धारा 313, 376, 504, 506 के तहत मामला दर्ज करते आरोपित दिनु मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.
अपनी शादी के दिन भागी थी युवती
युवती के परिजनों ने शादी जामाताड़ा जिले के एक गांव में तय की गयी थी. 15 मई को उसकी बरात भी आयी थी. पर शादी नहीं हो पायी. बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गये. प्यार में पागल युवती बरात आने के बाद घर से भाग गयी थी. रातभर पहाड़ किनारे युवक का इंतजार करती रही पर वह नहीं आया. सुबह युवती लड़के के घर पहुंच गयी. युवक ने शादी से इनकार कर दिया. इस दौरान युवती के परिजनों को भी जानकारी मिल गयी. युवती उसके प्रेमी कर घर गयी है. युवती के पिता ने मसलिया थाना में युवक के विरुद्ध आवेदन दिया. मसलिया थाना पुलिस ने युवती को युवक के घर से बरामद किया. युवक को हिरासत में ले लिया. बाद में युवती के बयान पर मामला दर्ज करते हुए युवक को जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola