..तो सांस लेना भी होगा मुश्किल

Updated at : 19 May 2018 3:16 AM (IST)
विज्ञापन
..तो सांस लेना भी होगा मुश्किल

चिंता. एसकेएमयू में संगोष्ठी आयोजित, वीसी बोले जीन विविधता के कारणों पर डाला प्रकाश विवि में ईको टास्क फोर्स के गठन की हुई घोषणा घट रहे जलस्तर पर भी जतायी गयी चिंता दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में जेनेटिक डाइवरसिटी,ह्यूमन हेल्थ व पर्यावरण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन कुलपति […]

विज्ञापन

चिंता. एसकेएमयू में संगोष्ठी आयोजित, वीसी बोले

जीन विविधता के कारणों पर डाला प्रकाश
विवि में ईको टास्क फोर्स के गठन की हुई घोषणा
घट रहे जलस्तर पर भी जतायी गयी चिंता
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में जेनेटिक डाइवरसिटी,ह्यूमन हेल्थ व पर्यावरण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. संगोष्ठी के शुरू में स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान के अध्यक्ष डॉ संजय सिन्हा ने विषय प्रवेश करवाया. उन्होंने इस सेमिनार के उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला. जंतु विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष व वर्तमान में केंद्रीय पुस्तकालय के निदेशक डॉ पी के वर्मा ने जीन विविधता के विभिन्न कारणों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेश के पर्यावरण से जीनों की व्यवस्था प्रभावित होती है.
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने काफ़ी सहज भाषा में विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जेनिटिक डाइवरसिटी में जीवों के जीन के आधार पर विविधता पासी जाती है. जो गुणसूत्र जीवों में पाये जाते हैं. उसपर जीनों का प्रभाव होता है. पर्यावरण से जीन प्रभावित होते हैं. इसका प्रभाव जीवों पर होता है.
इसके लिए आवश्यक है कि पर्यावरण को संरक्षित रखा जाए ताकि जीवों पर इसका दुष्प्रभाव न पड़े.उन्होंने पेयजल की लगातार होती कमी पर भी चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि अगर पर्यावरण का संरक्षण नहीं किया गया तो सांस लेने के लिए हवा भी नहीं मिलेगी.उन्होंने विवि में ईको टास्क फोर्स के गठन करने की घोषणा की और छात्रों और शिक्षकों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए.
धन्यवाद ज्ञापन साइंस के डीन सह एस पी कॉलेज के प्राचार्य डॉ गगन कुमार ठाकुर ने की. मंच संचालन कार्यक्रम के संयोजक डॉ अजय सिन्हा ने किया. इस अवसर पर विभिन्न विभागों के छात्रों के अलावा स्नातकोत्तर विभागों के शिक्षक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola