सफाई देने में विफल कंपनी टर्मिनेट
Updated at : 21 Dec 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. 10 वार्डों में सफाई का था जिम्मा, लगातार मिल रही थी शिकायत दुमका : उपराजधानी दुमका के दस वार्डों में सफाई का काम कराने के लिए चयनित की गयी एजेंसी मेसर्स शिवलाल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड साहिबगंज को टर्मिनेट कर दिया गया है. सफाई के कार्य में अपनी बेहतर सेवा न देने तथा पदाधिकारियों के […]
विज्ञापन
कार्रवाई. 10 वार्डों में सफाई का था जिम्मा, लगातार मिल रही थी शिकायत
दुमका : उपराजधानी दुमका के दस वार्डों में सफाई का काम कराने के लिए चयनित की गयी एजेंसी मेसर्स शिवलाल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड साहिबगंज को टर्मिनेट कर दिया गया है. सफाई के कार्य में अपनी बेहतर सेवा न देने तथा पदाधिकारियों के बार-बार के निर्देशों को भी अनदेखी करने पर बुधवार को दुमका नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने इस एजेंसी को हटाये जाने के संबंध में पत्र जारी कर दिया है. उन्होंने बताया कि एजेंसी द्वारा अपने स्तर से पांच वार्ड में सफाई बंद करा दी गयी थी और शेष पांच में जैसे-तैसे सफाई का कार्य कराया जा रहा था. एजेंसी ने मैलगढ़ा में कचरा ने फेंके जाने देने की बात का हवाला देकर पांच वार्ड में सफाई कार्य स्थगित रखा था, पर उनके द्वारा शेष पांच वार्ड तथा अन्य वार्ड के कचरे के उठाव दूसरी एजेंसियां कर रही थी.
पदाधिकारियों ने भी किया था निरीक्षण
उल्लेखनीय है कि तीन-चार दिन पहले ही दुमका नगर के वार्ड नंबर 18, 21 एवं 22 का निरीक्षण वरीय पदाधिकारी विशाल सागर एवं कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने एजेंसी के प्रतिनिधि की उपस्थिति में किया था. उस दिन भी जगह-जगह कचरे के ढेर मिले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




