कोर्ट में उलझे एक-दूसरे पर केस करने वाले दंपती

Updated at : 21 Dec 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट में उलझे एक-दूसरे पर केस करने वाले दंपती

दुमका कोर्ट : व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को भरण-पोषण संबंधित वाद को लेकर पहुंचे एक दंपती देखते ही देखते आपस में उलझ गये. नौबत खींचातानी और गाली-गलौज तक पहुंच गयी. न्यायालय परिसर में मौजूद भीड़ ने किसी तरह मामले को शांत कराया. मिली जानकारी के मुताबिक शहर के रानी दासी नामक महिला ने एक […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को भरण-पोषण संबंधित वाद को लेकर पहुंचे एक दंपती देखते ही देखते आपस में उलझ गये. नौबत खींचातानी और गाली-गलौज तक पहुंच गयी. न्यायालय परिसर में मौजूद भीड़ ने किसी तरह मामले को शांत कराया. मिली जानकारी के मुताबिक शहर के रानी दासी नामक महिला ने एक मुस्लिम युवक से शादी की है.

शादी के दो साल बाद विवाद के कारण दोनों के बीच संबंध खराब हो गया. महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और कुटुंब न्यायालय में भरण-पोषण का मामला दर्ज कराया हुआ है. बुधवार को महिला दहेज उत्पीड़न मामले की जानकारी लेने के लिए कोर्ट पहुंची थी. अचानक सामने पति को देख कर उसका गुस्सा भड़क गया. दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई. विवाद को देख कर लोगों की भीड़ जुट गयी. हालांकि लोगों ने बीच बचाव करा कर मामला शांत कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola