जरमुंडी:नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम की मांग

Updated at : 21 Dec 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
जरमुंडी:नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम की मांग

बासुकिनाथ : जन समस्याओं को लेकर जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर मोदी की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. जिला कांग्रेस सचिव कुंदन पत्रलेख, पर्यवेक्षक रमणीकांत झा एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संप समन्वयक डाॅ अमित कुमार झा मुख्य रूप से उपस्थित थे. राज्य एवं […]

विज्ञापन
बासुकिनाथ : जन समस्याओं को लेकर जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर मोदी की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. जिला कांग्रेस सचिव कुंदन पत्रलेख, पर्यवेक्षक रमणीकांत झा एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संप समन्वयक डाॅ अमित कुमार झा मुख्य रूप से उपस्थित थे. राज्य एवं स्थानीय स्तर पर जन समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार के विरोध में नारे लगाये. कहा कि वर्तमान सरकार में विकास के नाम पर लूट मची है.
गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है. पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सरकार आमलोगों को उपलब्ध नहीं करा पा रही है. कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम 15 सूत्री मांग पत्र बीडीओ राजेश डुंगडुंग को सौंपा. जिसमें किसानों को उसके उपज का वाजिब दाम देने, राज्य में नियोजित कर्मियों का स्थायीकरण करने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, राशन कार्ड दिलाने, बासुकिनाथ शिवगंगा की सफाई कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने, नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांगें शामिल है.
मौके पर जिला कांग्रेस सचिव कुंदन पत्रलेख, नगर अध्यक्ष बम शंकर पांडेय, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के डा अमित कुमार झा, रमणीकांत झा, संजय यादव, अनिल कुमार राव, मुकेश यादव, महिला मोर्चा के अमरलता सिंह, भरत कापरी, गोपाल यादव, जगदीश राम आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola