भूख से तड़पने को मजबूर वृद्धा खांदी
Updated at : 25 Oct 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

कमजोर कड़ी . इसे व्यवस्था की मार कहें या लाचारी! रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के सादीपुर गांव के बाउरी टोले की 85 वर्षीया खांदी बाउरी अनाज के अभाव में भूख से तड़प रही है. खांदी के बेटे विश्वनाथ बाउरी के नाम से खाद्य सुरक्षा का कार्ड है़ राशन कार्ड में विश्वनाथ बाउरी, उनकी मां 85 […]
विज्ञापन
कमजोर कड़ी . इसे व्यवस्था की मार कहें या लाचारी!
रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के सादीपुर गांव के बाउरी टोले की 85 वर्षीया खांदी बाउरी अनाज के अभाव में भूख से तड़प रही है. खांदी के बेटे विश्वनाथ बाउरी के नाम से खाद्य सुरक्षा का कार्ड है़ राशन कार्ड में विश्वनाथ बाउरी, उनकी मां 85 वर्षीया खांदी बाउरी व खांदी की बेटी चायना बाउरी का नाम दर्ज है़ विश्वनाथ की पत्नी दुखी बाउरी का कार्ड में नाम दर्ज नहीं है. बेटे विश्वनाथ का छह महीना पहले ही निधन हो चुका है. बेटी चायना की सालभर पहले शादी हो चुकी है. पुत्र वधू दुखी बाउरी का कार्ड में नाम दर्ज नहीं है.
खांदी बाउरी करीब छह महीने से बीमार चल रही है़ं उनके पास उनकी पुत्रवधू दुखी बाउरी रहती है. खांदी के चल फिर नहीं पाने के कारण राशन कार्ड रहते हुए भी वह राशन दुकान जाकर अनाज का उठाव करने में सक्षम नहीं है़ खांदी बाउरी का राशन कार्ड जयपहाड़ी के दुकानदार के साथ जुड़ा हुआ है, जो उनके घर से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर है. दुकान से राशन का उठाव नहीं कर पाने से उन्हें समुचित भोजन नहीं मिल पा रहा है. उसकी पतोहु किसी तरह दूसरे के घर काम करके एक वक्त का भोजन का जुगाड़ कर पा रही है. उसके भी बीमार पड़ने पर घर में चूल्हा नहीं जलता है़ गांव के नंद दुलाल लायक ने बताया कि उनके द्वारा कई बार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क कर इस परिवार की किसी तरह व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया, पर अभी तक किसी तरह की पहल नहीं की गयी.
अप्रैल महीने में ही आखिरी बार मिला था राशन
अपंगता के कारण डीलर तक जाने में है असमर्थ
गांव से आठ किलोमीटर दूर है पीडीएस दुकान
पतोहु हैं, पर उसका नाम राशन कार्ड में नहीं, इसलिए अनाज से वंचित है परिवार
दूसरे के घर काम कर पतोहु एक वक्त की रोटी का कर पा रही है जुगाड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




