आपसी विवाद में भाई की पीट कर हत्या, गिरफ्तार

Updated at : 13 Oct 2017 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में भाई की पीट कर हत्या, गिरफ्तार

दुमका : जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत माल भंडारो पंचायत के महुआडंगाल गांव में एक युवक ने अपने ही भाई को पीट-पीटकर मार डाला. मामला जमीन व मकान विवाद का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, मंझला भाई दिनेश किस्कू और बड़े भाई देवीलाल किस्कू के बीच गुरुवार को कहासुनी के बात मारपीट हो […]

विज्ञापन
दुमका : जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत माल भंडारो पंचायत के महुआडंगाल गांव में एक युवक ने अपने ही भाई को पीट-पीटकर मार डाला. मामला जमीन व मकान विवाद का बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, मंझला भाई दिनेश किस्कू और बड़े भाई देवीलाल किस्कू के बीच गुरुवार को कहासुनी के बात मारपीट हो गयी. जिसमें देवीलाल किस्कू ने पीट-पीट कर दिनेश किस्कू की जान ले ली. ज्ञात हो कि तीनों भाई एक ही मकान में रहते हैं. दिनेश और देवीलाल एक साथ अरुणाचल प्रदेश में रहते थे और गाड़ी चलाते थे. वहां से दोनों पिछले साल ही लौट आये थे. चार माह पहले ही दिनेश की शादी हुई थी. तीन भाइयों के एक ही घर में रहने को लेकर मन मुटाव को लेकर मामला कई बार घर के आंगन से बाहर गांव की पंचायती तक आया था.
हालांकि पुलिस को हत्या के पीछे के दूसरे कारणों को लेकर भी सूचनाएं मिल रही है, ऐसे में देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. वहीं देवीलाल को गिरफ्तार पुलिस पड़ताल में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola