प्रदीप यादव की आंख में दर्द की शिकायत, केंद्रीय कारा दुमका से रिम्स रांची रेफर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुमका : विधायक प्रदीप यादव के आंख में दर्द की शिकायत के बाद केंद्रीय कारा दुमका से रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि मेडिकल बोर्ड ने विशेष इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर किया है. एसडीजेएम कोर्ट से श्री यादव को रांची भेजने की अनुमति मिल गयी है. चिकित्सकों […]
विज्ञापन
दुमका : विधायक प्रदीप यादव के आंख में दर्द की शिकायत के बाद केंद्रीय कारा दुमका से रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि मेडिकल बोर्ड ने विशेष इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर किया है. एसडीजेएम कोर्ट से श्री यादव को रांची भेजने की अनुमति मिल गयी है. चिकित्सकों की टीम जांच कर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजे जाने की अनुशंसा की थी. काराधीक्षक ने बताया गया है कि नौ जून को जेल में तीन डाक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य की जांच की थी.
इस दौरान एक आंख में दर्द व मोतियाबिंद की शिकायत मिली थी. मालूम हो कि श्री यादव पर अडाणी पावर प्लांट मामले को लेकर हुई जन सुनवाई के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 37/17 के तहत जेल में बंद हैं. वहीं पोड़ैयाहाट में 53, 4, 56 व 57/17 के तहत मामला दर्ज है. इसको लेकर गोड्डा कोर्ट में सुनवाई चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










