Bccl News : बीसीसीएल के बंद आवास का ताला तोड़ युवकों ने किया कब्जा, पुलिस आयी तो भागे

Updated at : 03 Apr 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
Bccl News : बीसीसीएल के बंद आवास का ताला तोड़ युवकों ने किया कब्जा, पुलिस आयी तो भागे

Bccl News : बीसीसीएल के बंद आवास का ताला तोड़ युवकों ने किया कब्जा, पुलिस आयी तो भागे

विज्ञापन

Bccl News : माइंस रेस्क्यू स्टेशन बस्ताकोला परिसर स्थित बंद आवास संख्या 2/35 पर कब्जा करने को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ. बताया जाता है कि गुरुवार को बाइक व मालवाहक टेंपो पर सवार होकर कुछ युवक पहुंचे और आवास ताला तोड़कर अंदर घुस गये. राज शेखर नामक युवक ने अपनी बाइक आवास परिसर में लगा दी. जब सूचना माइंस रेस्क्यू स्टेशन के सुपरिटेंडेंट पीआर मुखर्जी को मिली, तो वह अन्य कर्मियों के साथ वहां पहुंचे और कब्जा करने का कारण पूछा. इस पर युवक अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए उनसे उलझ गये. श्री मुखर्जी ने इसकी सूचना झरिया थाना को दी. पुलिस आने की भनक पर सभी युवक फरार हो गये, बाइक अंदर ही रह गयी. माइंस रेस्क्यू स्टेशन के कर्मियों ने दोबारा दरवाजे पर ताला लगा दिया. इस संबंध में माइंस रेस्क्यू स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट पीआर मुखर्जी ने कहा कि पूरे मामले की शिकायत झरिया थाना में की गयी है.

महिला वीआरएसकर्मी के नाम से आवंटित है आवास

बताया जाता है कि उक्त आवास रूमू सरकार नामक महिला कर्मी के नाम पर आवंटित था. उसने वीआरएस लेकर अपने पुत्र को नियोजन दिया था. करीब आठ साल से उक्त आवास बंद है. पूर्व में किसी फर्जीवाड़ा में राज्य के बाहर की पुलिस रुमू सरकार की तलाश में उक्त आवास पहुंची थी. इसके बाद से उक्त आवास को किसी अन्य कर्मी के नाम पर आवंटित नहीं किया गया है. अभी भी उक्त आवास में रूमू सरकार के घर का सामान पड़ा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola