Dhanbad News: जमाडा का फैसला : पानी कनेक्शन शुल्क 10,000 से घटाकर किया गया 5,000

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: जमाडा का फैसला : पानी कनेक्शन शुल्क 10,000 से घटाकर किया गया 5,000

Dhanbad News: जमाडा के पास हैं 17500 पानी कनेक्शन, ऑफलाइन व्यवस्था समाप्त, अब ऑनलाइन होगी व्यवस्था.

विज्ञापन

धनबाद, शहर में जलापूर्ति को लेकर जमाडा (झारखंड खनिज विकास प्राधिकार) ने एक अहम फैसला लिया है. पानी कनेक्शन के सिक्योरिटी शुल्क में बड़ा बदलाव करते हुए संस्था ने हजारों उपभोक्ताओं को राहत दी है. अब होल्डिंग नंबर वाले उपभोक्ताओं को भी “पेपर धारक” की श्रेणी में रखते हुए उनसे केवल 5000 रुपये सिक्योरिटी मनी ली जायेगी. पहले इन्हें 10,000 रुपये तक चुकाने पड़ते थे. इस फैसले को बोर्ड की प्रत्याशा में लिया गया निर्णय बताया जा रहा है, जिसका सीधा फायदा खासकर निम्न और मध्यम वर्ग के परिवारों को मिलेगा. बता दें कि जिनके पास जमीन से जुड़े वैध कागजात हैं, उनसे पहले की तरह 5000 रुपये ही लिए जाएंगे. जिनके पास कागजात नहीं थे, उनसे पहले 10,000 रुपये लिए जाते थे. अब होल्डिंग नंबर वाले उपभोक्ता भी कागजात श्रेणी में शामिल, यानी उन्हें भी केवल 5000 रुपये ही देने होंगे. अब पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल जमाडा ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए ऑफलाइन कनेक्शन व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर दिया है. अब सभी आवेदन और कनेक्शन ऑनलाइन मोड से ही होंगे. इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों की भूमिका कम होगी. अधिकारियों व कर्मचारियों का समय सीमा भी तय ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कनेक्शन देने की समय-सीमा भी निर्धारित कर दी गयी है. समय अवधि के अंदर ही ऑनलाइन आवेदन का निष्पादन करना होगा. जमाडा एमडी खुद इसकी मॉनिटरिंग करेंगे. पुराने नियमों पर नयी राहत यह नयी व्यवस्था पुराने नियमों के ढांचे में ही लागू की गयी है. इससे आम लोगों को राहत देने की कोशिश की गई है. इससे जमाडा का कनेक्शन बढ़ेगा और राजस्व की भी बढ़ोतरी होगी. नियमित जलापूर्ति नहीं होने से शुल्क में गिरावट वित्तीय वर्ष 2019-20 में पानी शुल्क में बढ़ोतरी की गयी. 2019-20 के पहले पांच रुपये प्रति हजार लीटर पानी का शुल्क था. उस समय जमाडा को 28 से 30 करोड़ का जल कर (शुल्क) आता था. 2019-20 में पानी शुल्क में पांच से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति हजार लीटर किया गया. सालाना राजस्व भी घट गया. अब मुश्किल से लगभग 20 करोड़ सालाना शुल्क आता है. जमाडा के मुताबिक नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण शुल्क में काफी गिरावट आयी है. 2005 से भंग है जमाडा का बोर्ड वर्ष 2005 से जमाडा का बोर्ड भंग है. अंतिम बार जमाडा बोर्ड के चेयरमैन पूर्व विधायक फूलचंद महतो थे. इसके बाद बोर्ड भंग हुआ जो आज तक गठन नहीं हुआ. हालांकि चर्चा है कि जमाडा बोर्ड के गठन को लेकर प्रक्रिया चल रही है. मुख्य बिंदु कुल जल कनेक्शन : 17,500, सिक्योरिटी शुल्क अब: 5000 रुपये (अधिकांश उपभोक्ताओं के लिए), पहले बिना कागज वालों से: 10,000 रुपये, ऑफलाइन सिस्टम खत्म, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, गरीब और निम्न आय वर्ग को सबसे ज्यादा लाभ व कनेक्शन देने के लिए तय हुई समय सीमा. बोले एमडी जमाडा एमडी आशीष गंगवार ने कहा कि पानी कनेक्शन बढ़ाने के लिए शुल्क घटाया गया है. जो लोग होल्डिंग ले चुके हैं उन्हें सिर्फ पांच हजार पानी कनेक्शन शुल्क लिया जा रहा है. व्यवस्था को पारदर्शित बनाने के लिए पानी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गयी है. नियमित जलापूर्ति को लेकर अभियंत्रण शाखा को दिशा-निर्देश भी जारी की गयी है. गर्मी में पानी की समस्या ना हो, इसपर विशेष फोकस किया जा रहा है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola