चुनाव में युवा देश की दिशा और दशा करेंगे तय : कुणाल चौधरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह युवा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी इशिता सेढा धनबाद पहुंचे
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद,
धनबाद लोकसभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन सह कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के समर्थन में मंगलवार को मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह युवा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी इशिता सेढा धनबाद पहुंचे. बैंकमोड़ स्थित एक होटल में कुणाल चौधरी ने कहा : चुनाव में युवा देश की दिशा और दशा तय करेंगे. उन्होंने युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी को कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया. कहा : राहुल गांधी का सपना है कि करोड़ों महिलाएं लखपति बनीं. वादा के अनुसार देश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हर गरीब महिला को सालाना एक लाख रुपया देने का वादा कांग्रेस पूरा करेगी. कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास जगा है. देश में बदलाव की हवा चल रही है और निश्चित रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव में देश में इंडिया महागठबंधन की सुनिश्चित सरकार बनेगी. मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू, उपाध्यक्ष तबरेज खान, पिंटू तुरी, विक्की कुमार, सोनू यादव, कमल शर्मा, खुर्शीद अंसारी, अभिषेक व कायदे आजम आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










