Dhanbad News: गोपालपुरा कॉलोनी में युवक ने फांसी लगा दी जान

Dhanbad News:इसीएल की गोपालपुर कॉलोनी में बुधवार की रात लक्ष्मण नोनिया (26) ने अपने आवास में पंखे के सहारे फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली.
Dhanbad News:इसीएल मुगमा क्षेत्र की गोपालपुर कॉलोनी में बुधवार की रात लक्ष्मण नोनिया (26) ने अपने आवास में पंखे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह निरसा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है. इस संबंध में निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने कहा कि मामला आत्महत्या है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रात में मारपीट कर पिता व परिजनों को घर से भगा दिया था
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की रात लक्ष्मण नोनिया नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा था. उसने अपने परिजनों को झगड़ा व मारपीट कर घर से भगा दिया. इसके बाद कमरे में फांसी लगा ली. सुबह परिजन घर पहुंचे. काफी आवाज लगाने तथा दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद घर के पीछे का दरवाजा खोलने पर परिजनों ने लक्ष्मण को कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका देखा. लोगों ने उसे फंदे से उतारा, मृत पाया. इसके बाद निरसा पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




