युवा कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका
Updated at : 16 Jun 2024 1:50 AM (IST)
विज्ञापन

छात्र व युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ जारी रहेगा युवा कांग्रेस का संघर्ष : कुमार गौरव
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद,
नीट-यूजी 2024 परीक्षा परिणामों में कथित धांधली के खिलाफ में धनबाद जिला युवा कांग्रेस ने शनिवार को शहर के रणधीर वर्मा चौक के समक्ष प्रदर्शन किया. युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया गया. विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाये गये और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है. जिलाध्यक्ष श्री गौरव ने कहा कि देश के छात्र व युवाओं के साथ हो रहे किसी भी तरह के अन्याय के खिलाफ युवा कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा. युवा कांग्रेस नीट-यूजी परीक्षा में हुई गड़बड़ी और देश के 24 लाख छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ का विरोध करता है. साथ ही केंद्र सरकार से मामले की जल्द से जल्द उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करता है. अन्यथा युवा कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन के लिए बाध्य होगा. मौके पर नवीन सिंह, राजीव रंजन कुमार, कुमार अभीरव, विक्की कुमार, कमल शर्मा, सोनू यादव, खुर्शीद अंसारी, अरुण दास, कैलाश दास, रवि सिंह, विशाल महतो, टिंकू अंसारी, हेमंत कुमार, युसूफ शेख, जबीर अंसारी, आकिब जावेद, विकास सिंह, रिंकू श्रीवास्तव, रवींद्र कुमार, वीरेंद्र सोरेन व जाहिर आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




