चुरायी गयी बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

तोपचांची पुलिस ने सोमवार को बाइक चोरी में गोमो के पुराना बाजार स्थित कलाली रोड से विक्रम कुमार राउत उर्फ विक्की (21) को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया.
विज्ञापन
तोपचांची.
तोपचांची पुलिस ने सोमवार को बाइक चोरी में गोमो के पुराना बाजार स्थित कलाली रोड से विक्रम कुमार राउत उर्फ विक्की (21) को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया. इस संबंध में तोपचांची थानेदार संजय कुमार ने बताया कि 18 मई को बढई कुल्ही निवासी मोहम्मद इस्लाम अंसारी की बाइक चोरी हुई थी. उसने थाना में मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर गोमो के पुराना बाजार स्थित कलाली रोड से विक्रम कुमार राउत उर्फ विक्की को चुरायी गयी बाइक के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ तोपचांची, महुदा, हरिहरपुर व बाघमारा थाना में बाइक चोरी सहित अन्य कई मामले दर्ज है. पूर्व में वह जेल भी जा चुका है. छापेमारी में तोपचांची थाना प्रभारी संजय कुमार, पुअनि सुरेश उरांव, सअनि कामेश्वर नाथ दुबे सहित पुलिस बल शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










