सहकारिता के माध्यम से महिलाओं को बनाया जायेगा स्वावलंबी : निबंधक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jul 2024 2:03 AM

विज्ञापन

कतरास में दिशा बहुउद्देशीय महिला सहयोग समिति लिमिटेड की सभा

विज्ञापन

16के- महिला सहयोग समिति– सभा में उपस्थित महिलाएं व सहायक निबंधक.

कतरास में दिशा बहुउद्देशीय महिला सहयोग समिति लिमिटेड की सभा

कतरास.

दिशा बहुउद्देशीय महिला सहयोग समिति लिमिटेड की सभा मंगलवार को कतरास जलाराम बापा मंदिर परिसर में हुई. मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के सहायक निबंधक, सहयोग समितियां धनबाद अंचल डबलू कुमार साव ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ कर उनका जीवन सुधारा जा रहा है. उन्होंने सहकारिता के माध्यम से रोजगार को लेकर महिलाओं को कई टिप्स दिये. कहा : निबंधन के लिए संचिका दाखिल होने के 20-25 दिनों के अंदर विभाग द्वारा निबंधन प्रमाण पत्र समिति को उपलब्ध कराया जायेगा. सहकार भारती के धनबाद महानगर अध्यक्ष अनुराग कुमार राय ने सहकारिता पर विशेष बल देते हुए कहा कि इसमें ही समिति की वृद्धि एवं समृद्धि निहित है. सभा को वार्ड नंबर तीन की प्रभारी कुमकुम चोटालिया, सह प्रभारी चैताली सापरिया, सहायक प्रभारी संगीता विश्वकर्मा, वार्ड नंबर 26 की प्रभारी प्रियदर्शनी यादव, मीना देवी ने संबोधित किया. अतिथियों को अंग वस्त्र, तुलसी पौधा व बुके देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान महिलाओं ने 26 तरह की खाद्य सामग्री व जूट बैग व थैलों की प्रदर्शनी लगायी. धन्यवाद ज्ञापन प्रियदर्शनी यादव ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola