Dhanbad News : मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं ने किया हंगामा

Dhanbad News : मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं ने किया हंगामा
Dhanbad News : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में राशि नहीं आने पर झरिया अंचल कार्यालय पहुंच कर सैकड़ों महिलाओं ने बुधवार को आक्रोश जताया. महिलाएं सुबह से शाम तक झरिया अंचल कार्यालय में यह जानने पहुंची थी कि आखिर उनके खाते में अब तक पैसा क्यों नहीं आया. उसके बाद जवाब मिला कि इस योजना का बेवसाइट चार जनवरी से ही बंद है, उसके बाद महिलाएं और उग्र हो गयीं. कर्मियों ने आक्रोशित महिलाओं को बताया कि साइच बंद होने के कारण उसे देखा नहीं जा सकता है. जबकि कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनके खाते में कई बार राशि मिल चुकी हैं, उनके खाते में भी राशि नहीं पहुंचीं. उन लोगों का कहना था कि फॉर्म भरे तीन माह बीत चुके हैं. सिंहनगर निवासी मालती देवी, बिहार बिल्डिंग निवासी इशा केसरी, झरिया चार नंबर निवासी रेणु देवी आदि महिलाओं ने कहा कि उन्हें आज तक राशि नहीं मिली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










