पारिवारिक विवाद में महिला ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

तोपचांची के गेंदनवाडीह की रहने वाली है महिला ने की जान देने की कोशिश
विज्ञापन
धनबाद.
पारिवारिक विवाद में गुरुवार को 32 वर्षीय महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना तोपचांची के गेंदनवाडीह गांव की है. महिला कुछ दिन पूर्व तोपचांची के गेंदनवाडीह गांव स्थित अपने मायके आयी है. परिजनों ने बताया कि ससुराल वालों के साथ महिला का कुछ विवाद चल रहा है. इसको लेकर गांव में पंचायत भी बैठी. अबतक कोई हल नहीं निकला. इस वजह से गुरुवार की सुबह महिला ने मायके में ही जगह खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. महिला के मुंह से झाग निकलता देख, परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी हुई. इसके बाद महिला को तोपचांची सीएचसी ले जाया गया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकाें ने बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. महिला की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है.यह भी पढ़ें
पुटकी के युवक ने लगायी फांसी
पुटकी. करकेंद मोड़ श्याम कुटीर ( माड़ी गोदाम ) निवासी राजा डोम ( 25 ) ने बुधवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दरवाजा तोड़ आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुटकी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. राजा कुछ माह पहले ही जेल से बाहर आया था. उसके विरुद्ध पुटकी व केंदुआ में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










