Dhanbad News : बकाये को लेकर वाटर सप्लाई का रोका, 20 हजार की आबादी प्रभावित

Dhanbad News : संवेदक ने पेटी कांट्रैक्टरों से कराया कार्य, भुगतान नहीं किया
Dhanbad News : मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के संवेदक श्रीराम इपीसी कंपनी द्वारा बकाया राशि का भुगतान नहीं किये जाने के विरोध में ठेकेदार एवं जेसीबी मशीन वालों ने योजना के बलियापुर के शीतलपुर स्थित पंप हाउस से वाटर सप्लाई पर रोक लगा दी. जलापूर्ति ठप पड़ जाने से क्षेत्र के लगभग 20 हजार ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि योजना के निर्माण कार्य के दौरान संवेदक ने पेटी कांट्रैक्टरों से काम कराया और राशि बकाया रख ली. कई बार मांग करने के बाद भी संवेदक द्वारा राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है. जलापूर्ति नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को इस त्योहार के दिनों में काफी दिक्कतें हो रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर पीएचइडी विभाग के जूनियर इंजीनियर लखीराम मांझी ने कहा कि बकाया राशि की मांग को लेकर ठेकेदार के लोग पंप हाउस पर जमे हुए हैं. वे लोग बकाया भुगतान की मांग पर अड़े हैं. श्रीराम ईपीसी कंपनी पर बकायेदारों की राशि के लिए दबाव बनाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




