लोयाबाद : मतदान केंद्रों पर बन रहा है वाटर प्रूफ पंडाल
Updated at : 23 May 2024 1:52 AM (IST)
विज्ञापन

लोयाबाद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को धूप और पानी से बचाने के लिए वाटर प्रुफ पंडाल बनाया जा रहा है.
विज्ञापन
लोयाबाद.
लोयाबाद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को धूप और पानी से बचाने के लिए वाटर प्रुफ पंडाल बनाया जा रहा है. पंडाल जिला प्रशासन के सौजन्य से बनाया जा रहा है. इससे पहले बीसीसीएल द्वारा लोयाबाद छह नंबर श्रमिक कल्याण केंद्र के बूथ पर शौचालय का निर्माण कराया गया था. बांसजोडा बस्ती स्थित पंचायत भवन की मरम्मत तथा रंग रोगन कराया गया था. जिला प्रशासन द्वारा लोयाबाद के रुबी डेकोरेटर को बासुदेव गांधी स्मृति उच्च विद्यालय, एकड़ा बाबू क्वार्टर के पास विधालय के समीप तथा लोयाबाद छह नंबर श्रमिक कल्याण केंद्र सहित अन्य बूथों पर पंडाल बनाने, पानी व टेबल-कुर्सी सहित अन्य सामानों की व्यवस्था करने का ठेका दिया गया है. रुबी डेकोरेटर के मालिक मो सलीम ने बताया कि ठेका जिला प्रशासन द्वारा उसे मिला है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




