25 को मतदान करें, निगम के पार्क में होगी मुफ्त इंट्री
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :23 May 2024 1:50 AM (IST)
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने की घोषणा, पार्किंग व सुलभ शौचालय में भी शुल्क नहीं लिया जायेगा
विज्ञापन
मुख्य संवाददाता, धनबाद.
25 मई को धनबाद लोकसभा का चुनाव है. इस दिन मतदान करनेवाले नागरिक दूसरे दिन 26 मई को अपनी अंगुली का इंक दिखाकर नगर निगम द्वारा संचालित सभी पार्क में नि:शुल्क प्रवेश कर सकते हैं. नगर निगम द्वारा संचालित पार्किंग व सुलभ शौचालय में भी उनसे शुल्क नहीं लिया जायेगा. इसके अलावा मतदाता के बूथ तक जाने के लिए सिटी बस सेवा भी नि:शुल्क होगी. सिटी बस में वापसी में अंगुली का इंक दिखाना होगा. बुधवार को प्रेस कांफ्रेस कर नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने यह जानकारी दी. उन्होंने सभी नागरिकों से लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने की अपील की. कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें. नगर निगम की ओर से शहरी क्षेत्र के सभी बूथों पर विशेष व्यवस्था की गयी है. नगर आयुक्त ने कहा कि कई प्रतिष्ठानों ने भी मतदान करनेवालों को विशेष छूट दी है. अपनी अंगुली का इंक दिखाने पर डी-3 रेस्टोरेंट ने दस प्रतिशत विशेष छूट का ऑफर दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




