ढुलू महतो की जीत पर लोदना में निकला विजय जुलूस

Updated at : 07 Jun 2024 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
ढुलू महतो की जीत पर लोदना में निकला विजय जुलूस

नवनिर्वाचित सांसद को बधाई देनेवालों का लगा तांता

विज्ञापन

लोदना.

धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो की जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति अनुसचित मोर्चा सदस्य ललन पासवान के नेतृत्व में गुरुवार को लोदना में विजय जुलूस निकाला गया. इस दौरान लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गयी. जुलूस लोदना बाजार समेत कई मुहल्ले का भ्रमण किया. ललन पासवान ने कहा कि ढुलू महतो के सांसद बनने से इलाके का विकास होगा. मौके पर राजाराम पासवान, आशीष पासवान, शिव पासवान, मुकेश कुमार, जाकिर खान, निर्मला देवी, जोनी पासवान, गणेश पासवान, कुणाल पासवान, सूरज आदि थे.

नवनिर्वाचित सांसद को बधाई देनेवालों का लगा तांता

फुलारीटांड़.

धनबाद के नवनिर्वाचित सांसद ढुलू महतो को बधाई देने के लिए उनके चिटाही स्थित आवास पर गुरुवार को लोगों को तांता लगा रहा. सिनीडीह के समर्थकों ने 51 किलो का माला पहनाकर बधाई दी. इसके अलावा निरसा, धनबाद, झरिया, चंदनकियारी, सिंदरी व बोकारो से पहुंचे समर्थकों ने उन्हें बधाई दी. मौके पर गौरचंद्र बाउरी, गोपाल बाउरी, रामइकबाल यादव, मुन्ना दुबे, विकास रजवार, मंटू भारती, भगवान दास, राजेंद्र रजवार, श्रवण उराव, सैयद विक्की, आनंद बाउरी, सुमित रवानी, निकू कुमार, शैलेंद्र यादव, सुकलु गोप, जैनेंद्र कुमार, सैयद बंटी, प्राण भारती, धर्म बाउरी, लालबहादुर यादव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola