Dhanbad News : झरिया में विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, दहेज का आरोप
Published by : NARAYAN CHANDRA MANDAL Updated At : 08 Jun 2026 10:20 PM
Dhanbad News : झरिया में विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, दहेज का आरोप
Dhanbad News : झरिया थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद चौथाई कुल्ही में एक नवविवाहिता की रविवार की रात संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद परिजनों ने रविवार को दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. इस संबंध में ससुराल के बगल में ही रहने वाले मृतका के पिता जहांगीर खान ने अपनी 23 वर्षीय पुत्री बुराश खातून की हत्या का आरोप उसके पति मो अब्दुल वाहिद, ससुर शाहिद शेख तथा सास पर लगाते हुए झरिया थाना में शिकायत दर्ज करायी है. घटना के बाद से आरोपित पति, सास, ससुर समेत परिवार के अन्य सदस्य फरार हो गये हैं. सूचना मिलने पर सोमवार को झरिया पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. इधर, मायका पक्ष के लोगों ने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर शव रख कर ऊपर कुल्ही स्थित लालटेन बाबा मजार के समीप सड़क को जाम कर दिया. इसको लेकर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा. सूचना मिलने पर झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. दोनों की शादी पिछले साल हुई थी.
दहेज के लिए गला घोंट कर की गयी है हत्या : पिता
आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया. मृतका के पिता जहांगीर खान ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने षड्यंत्र के तहत उनकी पुत्री का गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है. इधर, झरिया थानेदार सह इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










