अनयंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी, क्षतिग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2024 7:52 PM
अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी
महुदा. धनबाद-बोकारो फोरलेन के मछियारा ओवरब्रिज पर मंगलवार की दोपहर बोकारो से धनबाद की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गयी. घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गयी. दुर्घटना में गाड़ी का एयर बैग खुल जाने से चालक को खरोंच तक नहीं आयी. डिवाइडर में लगी लाइट का खंभा भी कार के धक्के से टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि कार संख्या जेएच 10 सीपी/3689 बोकारो की ओर से तेजगति से आ रही थी. इसी दौरान डीएवी स्कूल के समीप ओवरब्रिज में अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़ गयी. चालक गाड़ी में अकेला था. घटना के बाद उस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और सूचना महुदा पुलिस को दी. थाना में किसी प्रकार का शिकायत दर्ज नहीं की गयी है. वाहन को चालक वहां से ले गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










