जमीन विवाद में चाचा पर तलवार से किया हमला

Updated at : 11 May 2024 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में चाचा पर तलवार से किया हमला

गंभीर स्थिति में अस्पताल में कराया गया भर्ती

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद,

धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत आंबेडकर नगर में जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने अपने चाचा बबलू कुमार रविदास पर तलवार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. गंभीर अवस्था में बबलू कुमार को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना शुक्रवार शाम सात बजे के करीब की है. भूदा निवासी बबलू कुमार निजी कार चालक हैं. वह शुक्रवार को अपनी ड्यूटी समाप्त कर पैदल घर लौट रहे थे. उनका भतीजा आंबेडकर नगर में रहता है. शुक्रवार की शाम जब वह आंबेडकर नगर पहुंचे तो उनके भतीजे ने उन्हें रोक लिया और तलवार से उनपर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया. इस घटना में बबलू कुमार का सिर बुरी तरह फट गया. वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में तलवार से गहरे जख्म हो गये हैं. घटना के दौरान वहां भगदड़ मच गयी. भतीजे के जाने के बाद स्थानीय लोगों ने बबलू कुमार को ऑटो में लादकर एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी है. एसएनएमएमसीएच में भर्ती बबलू ने बताया कि उनके भतीजे के साथ पहले से गांव की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. गुरुवार को अंबेडकर नगर पहुंचने पर उसने अचानक हमला कर दिया. साथ ही गले से सोने के चेन, मोबाइल व रुपये छीन कर भाग गया. धनबाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola