Dhanbad News : कोयला लदी बाइक से चारपहिया में खरोंच लगने पर छोटा नगरी में दो पक्ष भिड़े, एक घायल

Dhanbad News : कोयला लदी बाइक से चारपहिया में खरोंच लगने पर छोटा नगरी में दो पक्ष भिड़े, एक घायल
Dhanbad News : तेतुलमारी थाना क्षेत्र के वेस्ट मुदीडीह 40 नंबर छोटानगरी गांव के रेलवे फाटक के पास कोयला लदी बाइक से एक चारपहिया में खरोंच आ जाने के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गयी. चारपहिया वाहन मालिक नरेश रवानी ने कोयला लदी बाइक के मालिक को धीरे से बाइक चलाने की नसीहत दी, तो उसने नरेश के भांजे प्रेम कुमार रवानी की पिटाई कर दी. उससे वह घायल हो गया. इलाज एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है. इस घटना के बाद छोटानगरी के ग्रामीणों ने एकजुट होकर कोयला ढोने वाले राहुल यादव को पकड़ कर बंधक बना लिया और गांव के रास्ते से अवैध कोयला लेकर बाइक नहीं जाने देने का फैसला किया. सूचना पाकर तेतुलमारी थाना के प्रभारी थानेदार दुर्गेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इसके बाद छोटानगरी के ग्रामीणों ने थाना पहुंच कर राहुल यादव को पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों ने दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई के लिए पुलिस से वार्ता की. पुलिस ने घायल प्रेम का फर्द बयान लिया. फर्द बयान में प्रेम ने सोने की चेन, अंगूठी, नगदी तीन हजार छीनने तथा मारपीट का आरोप चुनचुन यादव, मधु यादव, सकलदेव यादव, नीरज यादव, शंकर यादव व रंजीत यादव के अलावा सात-आठ लोगों पर लगाया. फिलहाल दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




