‘अंतर अनुशासनिक शोध’ पर मंथन को ले जुटे कई राज्यों के विद्वान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jul 2024 12:24 AM
बिनोद बिहारी महतो महाविद्यालय बलियापुर में दो दिवसीय सेमिनार शुरू
बिनोद बिहारी महतो महाविद्यालय बलियापुर में दो दिवसीय सेमिनार शुरू बीबीएम कॉलेज में अंतर अनुशासनिक शोध पर मंथन को लेकर कई राज्यों के विद्वान जुटे हैं. इस बाबत महाविद्यालय में ‘इश्यू एंड चैलेंजेज इन मल्टी डिसीप्लिनरी रिसर्च एंड प्रैक्टिस’ विषय पर रविवार से दो दिवसीय संगोष्ठी में बीबीएमकेयू के विभिन्न कॉलेजों के प्रतिनिधि के अलावा बंगाल-बिहार समेत अन्य कई राज्यों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. इसका आयोजन इंटरनेशनल वोकेशनल ट्रेंनिंग एंड टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट धनबाद एवं बीबीएम कॉलेज बलियापुर कर रहे हैं. सामूहिक शोध से किसी भी समस्या का हल : बतौर मुख्य अतिथि बीबीएमकेयू धनबाद के प्रति कुलपति डॉ पवन कुमार पोद्दार ने देश एवं समाज के समग्र विकास के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत बतायी. कहा कि प्रत्येक विषय के अपने-अपने विशेषज्ञ एवं विद्वान होते हैं. विशेषज्ञ ही कोई भी कार्य संपन्न कराते हैं. उन्होंने कहा कि अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञों को साथ लेकर तथा सामूहिक शोध से किसी भी समस्या का हल किया जा सकता है. प्रति कुलपति डॉ पोद्दार ने इस दौरान कॉलेज के विकास के लिए मंच पर मौजूद कॉलेज के संस्थापक सचिव पूर्व विधायक आनंद महतो के योगदान की सराहना की. मानसिक विकास में राष्ट्रीय सेमिनार की भूमिका अहम : मौके पर पूर्व विधायक आनंद महतो ने विद्यार्थियों एवं लोगों के मानसिक विकास के लिए ऐसे राष्ट्रीय सेमिनारों के आयोजन पर बल दिया. बंगाल के पुरुलिया स्थित सिदो कान्हू बिरसा यूनिवर्सिटी के डॉ अपूर्व साहा ने समाज को आगे ले जाने के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ को साथ लेकर समस्याओं का समाधान निकालने की जरूरत बताया. इनकी थी सहभागिता : बिहार के सीवान के डॉ सुनील कुमार, बेंगलुरु के डॉ केतन कुमार मिश्रा, बोकारो के प्रो नरेंद्र सिंह, बाघमारा कॉलेज के डॉ राजीव पांडेय, सचिव अधिवक्ता राहुल कुमार महतो, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ लीलावती कुमारी कॉलेज के अध्यक्ष सह विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी, डॉ एसके सिन्हा, प्रो सुकुमार महंतो के अलावे कॉलेज के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी आदि थे. प्राचार्य डॉ पीसी मंडल ने स्वागत भाषण व संचालन प्रो एपी भंडारी ने किया. कॉलेज की छात्रा मुस्कान ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










